एक भारत श्रेष्ठ भारत

 एक भारत श्रेष्ठ भारत

इस अभियान को वर्ष 2015 में विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लोगों के मध्य जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था ताकि विभिन्न संस्कृतियों के लोगों के बीच आपसी समझ और संबंधों को बढ़ाया जा सके तथा भारत की एकता और अखंडता को मज़बूत किया जा सके।



यह शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है।




इस पहल के व्यापक उद्देश्य इस प्रकार हैं:

  • राष्ट्र की विविधता में एकता कायम करना तथा लोगों के मध्य पारंपरिक रूप से विद्यमान भावनात्मक बंधन को बनाए रखना और उसे मज़बूती प्रदान करना।
  • सभी भारतीय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के बीच एक वार्ता तथा बेहतर संबंध स्थापित कर राष्ट्रीय एकीकरण की भावना को बढ़ावा देना।
  • लोगों को भारत की विविधता को समझने, उसकी सराहना करने, विभिन्न राज्यों की समृद्ध विरासत और संस्कृति, रीति-रिवाजों तथा परंपराओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से सामान्य पहचान की भावना को बढ़ावा देना
  • लंबे समय तक काम में संलग्न होने के लिये एक ऐसा वातावरण निर्मित करना जो सर्वोत्तम प्रथाओं और अनुभवों को साझा कर विभिन्न राज्यों के मध्य सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देता हो।
देश के प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश को एक समय अवधि हेतु किसी अन्य राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के साथ जोड़ा जाएगा, इस दौरान वे भाषा, साहित्य, भोजन, त्योहारों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पर्यटन आदि के क्षेत्र में एक-दूसरे के साथ जुड़ाव महसूस करेंगे ।

क्षेत्रीय संस्कृति केंद्र:

इन केंद्रों का लक्ष्य प्राचीन भारतीय संस्कृति को मज़बूत करना और समग्र राष्ट्रीय संस्कृति को विकसित और समृद्ध करना है।

  • भारत में सात क्षेत्रीय संस्कृति केंद्र (ZCC) विद्यमान हैं: 
  1. पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता
  2. उत्तर-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, इलाहाबाद
  3. उत्तर-पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, दीमापुर
  4. उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला
  5. दक्षिण-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर
  6. दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, तंजावुर
  7. पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर
  • ये केंद्र  नियमित रूप से पूरे देश में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। 
  • इन केंद्रों द्वारा संचालित कुछ अन्य योजनाएंँ इस प्रकार है:
  1. युवा प्रतिभाशाली कलाकारों को पुरस्कार
  2. गुरु शिष्य परंपरा
  3.  रंगमंच कायाकल्प
  4.  शिल्पग्राम
  5. ऑक्टेव और राष्ट्रीय सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम (NCEP)


टिप्पणियाँ

popular post

कर्क रेखा भारत के किन राज्यों से होकर गुजरता है।

भारत के राज्य एवं उनके स्थापना दिवस

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)

फाल्कनमार्क संकेतक (Falkenmark Indicator)

न्याय (Justice)

आधुनिक भारत मुग़ल (उत्तरकालीन मुग़ल सम्राट )

ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNODC)

नौवतखाने में इबादत 10th class Hindi Objective question and answer

भूतापीय ऊर्जा (Geothermal Energy)-

विद्युत क्षेत्र तथा उसकी तीव्रता (electric field and its intensity)