प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी

 प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी

शुभारंभ :-  25 जून, 2015 को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का शुभारंभ किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के लोगों को 2022 तक आवास उपलब्ध कराना है। 

मंत्रालय :- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय

विशेषताएँ :- 

इस 

शहरी गरीबों (झुग्गीवासी सहित) के बीच शहरी आवास की कमी को संबोधित करते हुए पात्र शहरी गरीबों के लिये पक्के घर सुनिश्चित करता है। 

इस मिशन में संपूर्ण नगरीय क्षेत्र शामिल है (जिसमें वैधानिक नगर, अधिसूचित नियोजन क्षेत्र, विकास प्राधिकरण, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, औद्योगिक विकास प्राधिकरण या राज्य विधान के अंतर्गत कोई भी प्राधिकरण जिसे नगरीय नियोजन का कार्य सौंपा गया है)।

  • PMAY(U) के अंतर्गत सभी घरों में शौचालय, पानी की आपूर्ति, बिजली और रसोईघर जैसी बुनियादी सुविधाएँ हैं।
  • यह योजना महिला सदस्य के नाम पर या संयुक्त नाम से घरों का स्वामित्व प्रदान कर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देती है।
  • विकलांग व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, एकल महिलाओं, ट्रांसजेंडर और समाज के कमज़ोर वर्गों को इसमें प्राथमिकता दी जाती है।
  • चार कार्यक्षेत्रों में विभाजित:
  •  निजी भागीदारी के माध्यम से संसाधन के रूप में भूमि का उपयोग करने वाले मौजूदा झुग्गीवासियों का इन-सीटू (उसी स्थान पर) पुनर्वास किया जाएगा।

  • क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी।
  • साझेदारी में किफायती आवास।
  • लाभार्थी के नेतृत्व वाले निजी घर निर्माण/मरम्मत के लिये सब्सिडी।

टिप्पणियाँ

popular post

geography भारत का परिचय Gk questions

जैवभार पिरामिड (Biomass Pyramid)

भूतापीय ऊर्जा (Geothermal Energy)-

गुलाम वंश gk || lucent's in hindi ||gulam vansh|lucent one liner gulam ...

संक्षिप्त विवरण :- भारत

वाच्य- वाच्य के परिभाषा , वाच्य के भेद, वाच्य के भेद उदाहरण सहित

जलवायु परिवर्तन

ऐल्कोहॉल का उपयोग (Uses of alcohols)

भारत के राज्य एवं उनके स्थापना दिवस